रांची, जून 9 -- रांची। हरमू रोड स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी के लोगों ने हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में अपनी-अपनी समस्याएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि कॉलोनी की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। स्थिति यह है कि सड़क पर नुकीले पत्थर निकल आए हैं। अगर कोई गिरता है तो गंभीर रूप से घायल हो जाता है। उनका कहना है कि कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट नहीं है, ऊपर से सड़कें जर्जर हैं। एक-दो बार बुजुर्ग गिरकर घायल हो चुके हैं, इसलिए अहले सुबह और शाम में उनका टहलना बंद हो गया है। यहां कई इलाकों में नाली नहीं है। जहां नाली है, उनकी सफाई नहीं होती। रांची शहर के हरमू रोड स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी में लगभग छह सौ से अधिक की आबादी रहती है। कॉलोनी में रहने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम को नियमित रूप से टैक्स देने के बाद भी यहां के लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.