रांची, जून 8 -- रांची। हरमू रोड स्थित इमली चौक के पास रह रहे 600 से अधिक लोग काफी समय से बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। इनमें से अधिकांश लोग गंदगी के बीच नारकीय जीवनयापन करने को विवश हैं। सड़कों की हालत इतनी जर्जर है कि पैदल चलने वाले भी चोटिल हो जाते हैं। वाहन लेकर आने-जाने पर हर समय हादसे का खतरा सताता है। स्थिति ये है कि मुहल्ले की अधिकांश नालियां खुली हुईं व कचरे से भरी हुई हैं। बारिश के मौसम में गंदगी सड़कों पर फैलने से चलना तक दूभर हो जाता है। इलाके से नियमित रूप से कचरे का भी उठाव नहीं किया जाता। इससे हर ओर गंदगी फैली हुई है। इससे उठने वाली दुर्गंध के बीच से लोग आवाजाही करने को विवश हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। इसके लिए उन्होंने जिम्मेदार लोगों को कई सुझाव भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.