रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। निवारणपुर के निवासियों ने हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में अपनी पीड़ा सुनाते हुए कहा कि नगर निगम और प्रशासन का जरा भी ध्यान नहीं है। इस कारण हमलोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह समस्याएं पिछले तीन वर्षों से कायम है। हरमू नदी पूरी तरह से नाले में तब्दील हो गई है। दिन के 24 घंटे और सातों दिन इससे आनेवाली बदबू से निवारणपुर के निवासी परेशान हैं। बहुमंजिली इमारतों के ऊपरी मंजिल तक इसकी दुर्गंध जाती है। मकानों की खिड़की बंद करके रखनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में खिड़की बंद नहीं रख सकते। उन्होंने कहा कि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका है। नाली बनी नहीं, सड़क पर फैलता है पानी : स्थानीय लोगों ने कहा कि निवारणपुर की नाली भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.