रांची, दिसम्बर 27 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम वार्ड संख्या-21 में रहने वाली लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी जनप्रतिनिधि के नहीं होने की वजह से पिछले तीन वर्षों से परेशान हैं। वार्ड के कई इलाकों की सड़कें जर्जर और बदहाल हो चुकी हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढें बन चुके हैं। कई मुहल्लों में नालियों का निर्माण तक नगर निगम की ओर से समुचित रूप से नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने कहा कि जहां नालियां बनी हैं, उसकी सफाई नहीं होती। स्थानीय लोग अपने स्तर से सफाई करते हैं। लेकिन, उससे निकलने वाले कचरे को दूसरी जगह पर नहीं फेंकने से वापस नालियों में चला जाता है। कहा कि अभी कचरा नालियों में भरा पड़ा है, जिससे पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहता रहता है। वार्ड में स्थानीय लोगों के लिए अब तक अटल क्लिनिक तक का निर्माण नहीं किया गया है। वहीं, बच्चों के ल...