रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निकाय वार्ड संख्या-6 स्थित बांधगाड़ी में लगभग एक लाख से अधिक की आबादी रहती है। लेकिन, यहां आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इसका मुख्य कारण है कि निगम पदाधिकारियों का क्षेत्र भ्रमण नहीं करना। उन्होंने कहा कि शिकायत करने पर समाधान के लिए पदाधिकारी क्षेत्र में नहीं पहुंचते है। उन्होंने कहा कि नगर निगम तालाब को बचाने के लिए कई पहल कर रहा है। तालाबों के किनारे से अतिक्रमण हटाया जा रहा है, लेकिन बांधगाड़ी का करम गड़हा तालाब निगम की लापरवाही के कारण नाला बनता जा रहा है। अगर, मुहल्ले से कचरे का उठाव समय पर हो तो लोग तालाब में कचरा नहीं फेकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने-अपने धर्मों के धार्मिक अनुष्ठान के लिए इसका उपयोग करते हैं, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.