रांची, जून 20 -- रांची, संवाददाता। पिस्का मोड़ स्थित झारखंड नगर की 1500 आबादी नगर निगम की लापरवाही के कारण जलजमाव में रहने को विवश है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में इस इलाके में रहने वाले लोगों ने कहा कि नगर निगम टैक्स लेने में तो आगे है, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने में सुस्त है। एक-दो दिन और इसी तरह की बारिश होती रही तो घरों में पानी घुस जाएगा। सभी को यहां से पलायन करना पड़ेगा। कहा कि इलाके का ड्रेनेज सिस्टम बेहद ही खराब है। नियमित रूप से न कचरे का उठाव होता है और न ही नालों-नालियों की सफाई। स्थिति यह है कि पीने का पानी भी समय पर नहीं मिलता है। नगर निगम के वार्ड संख्या 33 पिस्का मोड़ स्थित झारखंड नगर में कुल 15 सौ से अधिक की आबादी रहती है। यहां रहने वालों ने बताया कि इलाके में कई वर्षों से नालियों की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.