रांची, जनवरी 20 -- रांची, संवाददाता। धुर्वा क्षेत्र में स्थित वार्ड संख्या-39 की स्थिति आज भी गांव से बदतर है। हिन्दुस्तान की ओर से यहां बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां 30 साल से सड़क नहीं है। इसलिए, कोई वाहन बस्ती तक नहीं पहुंच पाता। जब भी कोई गंभीर रूप से बीमार होता है तो एंबुलेंस बस्ती के बाहर रहती है और मरीज को कंधे पर ढोकर ले जाते हैं। इसके बाद अस्पताल ले जाया जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हमारे पास बिजली और पीने का स्वच्छ पानी नहीं है। जिन घरों तक बिजली पहुंची है, वेलोग खुद से बांस के सहारे तार खींच कर बिजली की व्यवस्था किए हैं। धुर्वा क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या-39 स्थित ओल्ड नर्स कॉलोनी के पीछे की बस्ती शहर में होते हुए भी बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। स्थानीय लोगों का कहना है दो हजार से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.