रांची, अक्टूबर 11 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से रांची के एचईसी टाउनशिप के साइड-5 में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि साइड-5 और मेंटेनेंस कार्यालय के आसपास का क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। करीब 10 हजार की आबादी वाले इस इलाके में सड़कें जर्जर हैं। स्ट्रीट लाइटें टूटी पड़ी हैं। नालियों के अभाव से जलजमाव, सफाई की अव्यवस्था और जलसंकट जैसी समस्याएं आम हो चुकी हैं। यहां की मुख्य सड़क सेल सिटी जैसे बड़े टाउनशिप को जोड़ती है। लेकिन, सड़कों और स्ट्रीट लाइट की स्थिति दयनीय है। नागरिक कई बार निगम और प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, आज तक सुनवाई नहीं हुई। रांची के एचईसी क्षेत्र का साइड-5 कभी व्यवस्थित और शांत इलाका माना जाता था, लेकिन आज यह क्षेत्र उपेक्षा का प्रतीक बन गया है। यहां की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.