रांची, अगस्त 26 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में झारखंड के आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार (आरटीआई) भ्रष्टाचार उजागर करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का सशक्त औजार है। लेकिन, इसका उपयोग करने वाले कार्यकर्ताओं को आए दिन धमकी, हमले और फर्जी मुकदमों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ता ने राज्य सरकार से तत्काल ठोस नीति बनाने और उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है, जब संवैधानिक संस्थाओं में रिक्त पदों को भरकर इन्हें क्रियाशील बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य सूचना आयुक्त एवं आयुक्तों के पद लंबे समय से रिक्त रहने के कारण राज्य में 25 हजार से अधिक मामले लंबित। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में आरटीआई कार्यकर्ता...