रांची, अप्रैल 28 -- रांची, संवाददाता। रांची जिला बार एसोसिएशन में पांच हजार से अधिक अधिवक्ता हैं। प्रतिदिन 2500 से अधिक अधिवक्ता कार्यों में संलग्न रहते हैं। लेकिन, इन्हें बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिलतीं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में अधिवक्ताओं ने कहा कि नए वकीलों का स्टाइपेंड सालों से बंद है। इसे अभी तक शुरू नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यहां बैठने की सुविधा का अभाव है। पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। सुरक्षा की कमी है। महिला वकीलों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट की तर्ज पर सिविल कोर्ट में डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए। एक विकसित, सुरक्षित और सुविधा संपन्न रांची बार एसोसिएशन का सपना अब आवश्यकता बन चुका है। बैठने की समुचित व्यवस्था, जल संयंत्र, आधुनिक पार्किंग, वकीलों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं और ...