रांची, फरवरी 6 -- रांची, संवाददाता। शहर में नगर निकाय चुनाव पर हिन्दुस्तान अखबार की ओर से फुटपाथ और वेंडर मार्केट के दुकानदारों के बीच बोले रांची कार्यक्रम हुआ। टीम ने शहर और वार्ड के विकास को लेकर उनकी अपेक्षाओं को जाना। फुटपाथ दुकानदारों ने बताया कि शहर को जाममुक्त करने और फुटपाथ दुकानदारों के रोजगार और कल्याण के लिए वेंडर मार्केट बनाए जाएं। शहर के सभी फुटपाथ दुकानदारों को वेंडर मार्केट में शिफ्ट किया जाए। इससे शहर जाममुक्त रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां वेंडर मार्केट बने हैं, उनकी मरम्मत नहीं हो रही है। शौचालय, पानी, बिजली और सफाई की भी व्यवस्था नहीं है। फुटपाथ पर लगने वाले सभी दुकानदारों को वेंडर मार्केट का निर्माण कर दुकान लगाने के लिए जगह दी गई। इसके बावजूद अभी भी कई दुकानें सड़कों पर ही लग रही हैं, जिससे स्थिति पहले की तरह ही हो गई है...