रांची, मई 17 -- रांची, संवाददाता। कांटाटोली की टमटम टोली और चुनवा टोली राजधानी के बीच में बसी है, जहां तीन हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां सड़क, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय, जलापूर्ति आदि की व्यवस्था नहीं है। कहा कि बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई बार अधिकारियों से आग्रह किया गया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सप्ताह में तीन दिन जलापूर्ति होती है, जिसे बढ़ाई जाए। मुहल्ले में कचरा का डंपिंग यार्ड बना दिया गया है, जिससे बच्चे बीमार पड़ते हैं। इसके बदले डस्टबिन लगाई जाए। रांची के कांटाटोली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली टमटम टोली और चुनवा टोली में सफाई व्यवस्था की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.