रांची, मई 11 -- रांची, संवाददाता। रांची शहर की बरियातू स्थित डॉक्टर्स कॉलोनी के नजदीक बसी बिरसा विहार आदर्श नगर कॉलोनी बीते दो दशकों से सुविधाओं से वंचित है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बावजूद इस बस्ती की हालत किसी ग्रामीण क्षेत्र से भी बदतर है। उन्होंने कहा कि यहां नियमित सफाई नहीं होती। स्ट्रीट लाइट की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। जलापूर्ति की स्थिति काफी खराब है। बरसात आने को है। सड़क-नाली नहीं होने से बारिश का पानी घरों में घुस जाता है। पानी में सड़कें डूबी रहतीं हैं। बरियातू में स्थित बिरसा विहार कॉलोनी की आबादी एक हजार लोगों की है, जो 20 सालों से बुनियादी सुविधाओं के आभाव में हैं। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि शहरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.