रांची, नवम्बर 29 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से नगर निकाय वार्ड संख्या 28 हरमू रोड स्थित स्वर्ण जयंती नगर में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने मुहल्ले की समस्याएं बताईं। कहा कि यहां रहने वाली लगभग दस हजार से अधिक की आबादी के लिए पिछले 20 वर्षों से सड़क नहीं है। सात साल से शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि ठंड में पेयजल संकट की स्थिति है तो समझ सकते हैं कि गर्मी में क्या स्थिति रहती है। गर्मी के दिनों में स्थिति बेहद ही गंभीर हो जाती है। जलस्तर काफी नीचे चला जाता है, जिस कारण लोगों को दो किलोमीटर दूर-दराज जाकर पानी लेकर आना पड़ता है। उनकी मांग है कि निगम इलाके में जल्द से जल्द व्यवस्था करें। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था से वंचित शहरी क्षेत्र के नगर निकाय वार्ड संख्या 28 हरमू र...