रांची, अप्रैल 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। देश की आजादी के बाद से हम लगातार आगे बढ़त जा रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानियों से आज भी हम प्रेरणा लेते हैं। देश की आजादी में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों का भी बड़ा योगदान रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान झारखंड के कई वीर सपूतों ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए अपना स्वोच्च न्योच्छावर किया। इन स्वतंत्रता सेनानियों के वंशज राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में रह रहे हैं। हिन्दुस्तान का बोले रांची कार्यक्रम में वर्तमान में इनकी स्थिति पर केंद्रीत हुआ। इसमें इनके वंशजों ने कहा कि कई पीढ़ियों के गुजरने के बाद भी उनके परिजन गरीबी और पिछड़ेपन की जिंदगी जी रहे हैं। सरकार की उपेक्षा के कारण गांव-घर के हाल बेहाल हैं। पेयजल से लेकर शौचालय तक नहीं है। हालांकि, उन्हें आज भी उम्मीद है कि सरकार शहीद और...