रांची, फरवरी 9 -- रांची, संवाददाता। शहर में नगर निकाय चुनाव को लेकर मेयर से लेकर वार्ड पार्षद के प्रत्याशी अपने-अपने प्रचार में जुटे हैं। लोगों को अपनी प्राथमिकताएं बता रहे हैं। हिन्दुस्तान की टीम रविवार को दिव्यांग और सामान्य वर्ग के खिलाड़ियों तक पहुंची और उनकी अपेक्षाएं जानी। उन्होंने कहा कि शहर के अधिकांश वार्ड में खेलने के लिए मैदान नहीं हैं। कुछ जगहों पर खाली मैदान तो हैं, लेकिन वहां कार्यक्रम और मेला लगने से वे वंचित हैं। ऐसे में नगर निगम को पार्क को नि:शुल्क करना चाहिए और वहां एक जगह खेलने के लिए चिह्नित करना चाहिए। दिव्यांग खिलाड़ियों ने कहा कि हमें आने-जाने में काफी असुविधा होती है। सिटी बसों में दिव्यांगों के लिए बैठने की व्यवस्था नहीं है। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, कबड्डी, कराटे, बैडमिंटन, फुटबॉल, रेसलिंग, वॉलीबॉल सहित दर्जनों खेलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.