रांची, जुलाई 10 -- रांची, संवाददाता। सनातन धर्मावलंबियों का पवित्र माह सावन शुक्रवार से आरंभ हो रहा है। हिन्दुस्तान ने बाबा के श्रद्धालुओं के बीच बोले रांची कार्यक्रम का आयोजन किया। भक्तों ने कहा कि पहाड़ी मंदिर में फिलहाल काफी अव्यवस्था है। मुख्य मंदिर दो दिनों से बंद है। मंदिर में फर्श बनाने का काम किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य गेट से लेकर सीढ़ियों के बीच रेलिंग लगाने का काम आधा ही हो पाया है। इसे जल्द पूरा किया जाए। श्रद्धालुओं ने कहा कि मंदिर परिसर में सीढ़ियों पर पंखे और बुजुर्गों के लिए कुर्सियां लगाई जाएं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है, इसलिए स्ट्रीट लाइट लगे। पहाड़ी मंदिर में बाबा के जलाभिषेक के लिए हजारों कांवरियों की कतार लगती है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में पहाड़ी मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां मुख...