रांची, सितम्बर 19 -- रांची, संवाददाता। रांची का हरमू इलाका दुर्गा पूजा में आस्था और भव्यता का केंद्र बन जाता है। हिन्दुस्तान की ओर से पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू के सदस्यों के साथ बोले रांची कार्यक्रम किया, जिसमें उन्होंने समस्याएं रखीं। सदस्यों ने कहा कि सफाई, सड़क मरम्मत, पेयजल, शौचालय, स्ट्रीट लाइट और सुरक्षा की बड़ी समस्याएं। पूजा संपन्न कराने के लिए इसकी पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन पालियों में सफाई शुरू कराई जाए। आसपास की टूटी सड़कों की मरम्मत हो और नालियों को स्लैब से तुरंत ढंका जाए, ताकि श्रद्धालु गिरने बचें। पंच मंदिर हरमू दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों का कहना है कि पूजा केवल धार्मिक पर्व ही नहीं है, बल्कि यह सामाजिक-सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। जरूरी है कि निगम और प्रशासन इसे गंभीरता से ले और श्रद्धालु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.