रांची, अक्टूबर 10 -- रांची, संवाददाता। नगर निकाय वार्ड संख्या आठ स्थित कोकर आदर्श नगर में आठ हजार से अधिक की आबादी रहती है। लेकिन, बड़ी आबादी कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रही है। इसमें गंदगी का अंबार, स्ट्रीट लाइट का नहीं होना, जर्जर सड़क और खुले मेनहोल नाले हैं। सड़क के बीच में नाले का मेनहोल खुला है। कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं, लेकिन इसके आज तक नहीं ढंका गया। सबसे बड़ी समस्या पुल की है। जो लोगों को मुख्य सड़क से जोड़ती है। यह जर्जर हो चुकी है। पुल न गिरे इसलिए, स्थानीय लोगों ने पहल कर लोहे के तार से पुल को बांधा है, ताकि आवागमन जारी रहे। लोगों का कहना है कि हमारी समस्या बहुत, निगम सबसे पहले पुल की रेलिंग लगवा दे तो राहत होगी। कोकर आदर्श नगर में रहने वाले लोगों ने हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में कहा कि यहां समस्याएं अनेक हैं। ...