रांची, सितम्बर 20 -- रांची, संवाददाता। रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ हिन्दुस्तान ने बोले रांची कार्यक्रम किया, जिसमें उन्होंने पूजा के दौरान आने वाली समस्याओं को रखा। समिति के सदस्यों ने कहा कि लगातार बारिश हो रही है, जिससे पंडाल का निर्माण प्रभावित हो रहा है। पंडाल निर्माण में बिजली आपूर्ति नहीं होना बड़ी समस्या है, क्योंकि अधिकांश कार्य बिजली से ही संचालित हैं। सदस्यों ने कहा कि प्रशासन निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराए, ताकि पंडाल का निर्माण गति ले। साथ ही स्टेशन आने वाली सड़क की मरम्मत कराने की भी अपील की। राजधानी रांची में दुर्गोत्सव पर शहर के विभिन्न जगहों पर विशेष थीम के भव्य पंडालों का निर्माण किया जाता है। रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष भव्य व आकर्षक पंडालों का निर्माण किया...