रांची, जुलाई 13 -- रांची, संवाददाता। चुटिया स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर प्रदेश का सबसे ऊंचा शिवालय है। मंदिर की ऊंचाई 108 फीट है। मंदिर शिव भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है। सावन में बड़ी संख्या में भक्त स्वर्णरेखा नदी से जल लेकर मंदिर पहुंचते हैं और शिवलिंग पर जल अर्पित करते हैं। सोमवार समेत पूरे सावन विशेष पूजा, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर में अलौकिक वातावरण बना रहता है। रविवार को हिन्दुस्तान का 'बोले रांची कार्यक्रम मंदिर परिसर में हुआ। इसमें श्रद्धालु शामिल हुए। कहा- सुरेश्वर धाम मंदिर प्रदेश का गौरव है। लेकिन, दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यहां आवश्यक सुविधाओं का अभाव है। परिसर और पहुंच पथ में स्ट्रीट लाइट नहीं जलती। पीने के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है, न ही शौचालय है। मंदिर स्वर्णरेखा नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.