रांची, फरवरी 18 -- रांची, संवाददाता। पुंदाग के लोहरा टोली के लोग बुनियादी सुविधाओं से लड़ रहे हैं। राजधानी से सटे रहने के बावजूद विकास और जरूरी सुविधाओं की कमी के कारण उपेक्षा के शिकार हैं। लोगों के लिए एक भी शहर जैसी सुविधा नहीं है। यहां के ज्यादातर निवासी दिहाड़ी का काम कर गुजर-बसर करते हैं। इन्हें मोहल्ले में स्वच्छ पानी, शौचालय, पक्की सड़क और साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधा नहीं मिलती है। लोगों का कहना है कि नगर निगम और सरकार का उनकी समस्याओं की ओर ध्यान ही नहीं है। राजधानी रांची के अरगोड़ा से चार किलोमीटर दूर स्थित लोहरा टोली में समस्याओं का अंबार लगा है। यहां के लोगों को एक भी शहर जैसी सुविधा नहीं मिलती है। यहां के निवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। नगर निगम और राज्य सरकार की ओर से ध्यान नहीं देने से लोग बुनियादी सुविधाओं और सरकारी लाभ की...