रांची, सितम्बर 12 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से जिला दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के साथ बोले रांची कार्यक्रम हुआ। समिति के सदस्यों ने कहा कि निगम क्षेत्र में 170 से अधिक पंडाल बनते हैं, जिनमें 25 पंडालों के पास लाखों की भीड़ रहती है। इन जगहों पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ जाती है, जिससे भीड़ में इलाज के लिए ले जाना मुश्किल होता है, इसलिए प्रशासन से आग्रह है कि पंडालों के पास चिकित्सा कैंप लगे, ताकि उन्हें तुरंत इलाज मिल सके। साथ ही पेयजल की व्यवस्था हो। बारिश होने से पंडाल परिसर में कीचड़ हो गया, इसलिए डस्ट जल्द गिराए जाएं। रांची में दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक है। हर साल राजधानी में भव्य पंडाल सजाए जाते हैं, जिनमें लाखों श्रद्धालु दर्शन करने पह...