रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, संवाददाता। रांची के कोकर बाजार क्षेत्र की जनसंख्या 20 हजार से अधिक है। हिन्दुस्तान की ओर से यहां बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी दिनों से बुनियादी सुविधाओं का दंश झेल रहे हैं। कचरा प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, जर्जर सड़कें, नालियों की गंदगी, बिजली की समस्या और बढ़ते अपराध ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। कचरे व गंदे पानी से जलजमाव और दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम की गाड़ियां केवल औपचारिकता निभाती हैं। बुनियादी सुविधाओं की इस अनदेखी ने कोकर बाजार को नरकीय जीवन जीने पर मजबूर कर दिया है। रांची का कोकर बाजार क्षेत्र नगर निगम के वार्ड 10 के तहत आता है। इस क्षेत्र में जतरातांड़, अखड़ा कोच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.