रांची, अगस्त 21 -- रांची, संवाददाता। रांची के नयासराय क्षेत्र की आबादी 30 हजार से अधिक है। हिन्दुस्तान की ओर से बुधवार को यहां बोले रांची कार्यक्रम हुआ। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां के लोगों की सबसे बड़ी समस्या आठ साल से अधूरा पड़ा रेल ओवरब्रिज है, जिसके कारण मुख्य मार्ग जर्जर हो चुका है और आए दिन जाम लगता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस्तियों की सड़कें कच्ची और टूटी हुई हैं। नालियों की कोई सही व्यवस्था नहीं है, जिससे बारिश में जलजमाव हो जाता है। पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय और सामुदायिक भवन जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। रांची का नयासराय क्षेत्र शहर के व्यस्त इलाकों में गिना जाता है। यहां सेमर टोली, ईरगा टोली, मुड़मा, नया टोली और जगन्नाथपुर जैसे कई मोहल्ले जुड़े हैं। करीब 30 हजार से अधिक की आबादी इस इलाके में रहती है। लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.