रांची, फरवरी 8 -- रांची, संवाददाता। नगर निकाय चुनाव को लेकर 'हिन्दुुस्तान' के बोले रांची की टीम शहर के विभिन्न वर्गों की अपेक्षाओं को टटोल रही है। इस दौरान रंगमंच कलाकारों का दर्द छलक उठा। कलाकारों का कहना है कि वार्डों में पार्क तो बने, पर उनके अभ्यास के लिए न मंच मिला, न ही कोई शेड। मजबूरी में खुले आसमान के नीचे अभ्यास करना पड़ता है, जहां मानसून में सारी मेहनत धुल जाती है। कहा, कला-संस्कृति को सहेजने हेतु प्रत्येक वार्ड में 'ओपन थिएटर' की व्यवस्था हो, ताकि बुनियादी संसाधनों के अभाव में कलाकारों की प्रतिभा दम न तोड़े। साथ ही रोजगार हेतु सरकारी योजनाओं के प्रचार में नुक्कड़ नाटकों को प्राथमिकता दी जाए। नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होते ही शहर की बुनियादी समस्याओं पर चर्चा शुरू हो गई है। चुनावी तैयारियों के बीच विभिन्न वार्डों में प्रत...