रांची, अक्टूबर 25 -- रांची, संवाददाता। लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार से शुरू हो रहा है। दो दिन बाद छठ घाटों पर अर्घ्य पड़ेगा। रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर तालाब के आसपास सजावट की तैयारियां चल रही हैं। हिन्दुस्तान की ओर से यहां पर बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों और पूजा समिति के लोगों ने समस्याएं रखीं। कहा कि हजारों श्रद्धालुओं का यह प्रमुख घाट वर्षों से पूजा का केंद्र रहा है, लेकिन इस बार भी सफाई और सुविधाओं का अभाव है। पानी गंदा है और ऊपर से जलकुंभी भरी पड़ी है। खराब स्ट्रीट लाइट श्रद्धालुओं के लिए बड़ी बाधा बनेगी। अस्थायी मार्ग और शौचालय की कमी से लोग परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों ने निगम और प्रशासन से बेहतर व्यवस्था और पानी की सफाई करने की अपील की है। लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक है। राजधानी रांची में तै...