रांची, मार्च 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। स्मार्ट मीटर से निकल रहा बिजली बिल रांची विद्युत आपूर्ति अंचल के उपभोक्ताओं के घरों का बजट बिगाड़ रहा है। स्मार्ट मीटर रांची शहर के उपभोक्ताओं के लिए सिर दर्द बन गया है, क्योंकि पहले के सामान्य बिजली मीटर की अपेक्षा इस स्मार्ट मीटर से कई गुना बिजली बिल लोगों को थमा दिया जा रहा है। परिस्थिति ऐसी है कि लोग बिजली बिल से त्रस्त हो गए हैं। रांची विद्युत क्षेत्र से प्रतिमाह 80-90 करोड़ रुपये राजस्व बिल के रूप में वसूला जाता है। रांची में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया करीब दो वषोंसे जारी है। रांची में बचे हुए 40457 लोगों के यहां वर्ष 2025 के अंत स्मार्ट मीटर लगा दिया जाएगा। इसके साथ ही पूरी रांची स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता में शामिल हो जाएगी। जेबीवीएनएल का अभी एंटीएंडसी लॉस करीब 25-30 प्रतिशत के आसपास है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.