रांची, सितम्बर 25 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या 26 हरमू स्थित आजाद हिंद कॉलोनी के लोगों ने हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में कॉलोनी की समस्याएं रखीं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां की गलियों की सड़कें आज भी कच्ची हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं। कचरा का उठाव नहीं होता। कॉलोनी में चारों ओर गंदगी होने की वजह से मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इलाके में न फॉगिंग होती है और न ही दवा का छिड़काव किया जाता है। नगर निगम के कर्मचारी डोर टू डोर कचरे का उठाव भी नहीं करते। लोगों ने निगम प्रशासक से कॉलोनी में सुविधा बहाल करने की अपील की है। शहरी क्षेत्र के नगर निकाय वार्ड संख्या-26 हरमू स्थित आजाद हिंद कॉलोनी के स्थानीय लोगों ने बताया कि आज भी कॉलोनी के लोग गंदगी में जीने को मजबूर हैं। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने की बात कही जा रही है। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.