रांची, अक्टूबर 31 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में सीठियो पंचायत में धुर्वा डैम के विस्थापितों ने अपनी पीड़ा बताई तो यह परेशान करनी वाली थी। नामकुम अंचल कार्यालय से हाल ही में जारी नोटिस ने इन परिवारों में बेदखली की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का आरोप है कि वे डैम निर्माण में अपनी पुश्तैनी जमीन गंवा चुके हैं, लेकिन उन्हें न तो वैकल्पिक भूमि मिली और न ही पुनर्वास की व्यवस्था की गई है। लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया है। कहा कि, वे डैम से पांच सौ मीटर दूर हैं, फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। जिम्मेवारों से गुहार लगाते हुए कहा- पुनर्वास के बिना बेदखली करना कानून का भी उल्लंघन है। कठित परिस्थितियों से गुजर रहे रांची के धुर्वा डैम से विस्थापित हुए परिवारों का जीवन काफी कठित परिस्थितियों से गुजर रहा है। हाल...