रांची, दिसम्बर 12 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के वार्ड नंबर- 8 के अंतर्गत चूना भट्ठा, सदर थाना के पीछे लगभग 150 घरों का मुहल्ला है। हिन्दुस्तान की ओर से यहां बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि हमलोग वर्षों से नारकीय हालात में जी रहे हैं। 20 हजार से अधिक आबादी वाले इस वार्ड में कई मुहल्ले उपेक्षित हैं, जहां नाली, कचरा उठाव, स्ट्रीट लाइट, जलनिकासी, सुरक्षा और सार्वजनिक सुविधाओं का अभाव है। बारिश में गंदा पानी घरों में घुस जाता है, सड़क पर बदबूदार नाली का पानी बहता है और कचरे का ढेर हमेशा लगा रहता है। रांची नगर निगम के वार्ड नंबर-8 स्थित चूना भट्ठा मोहल्ला वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना कर रहा है। सदर थाना के ठीक पीछे वाले इलाके में लगभग 150 घर हैं, जिनमें रहने वाले अधिकतर परिवार दैनिक मजदूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.