रांची, नवम्बर 6 -- रांची, संवाददाता। हिन्दुस्तान की ओर से वार्ड संख्या 28 स्थित मधुकम रुगड़ीगढ़ा में बोले रांची कार्यक्रम आयोजित किया गया। निगम की ओर से बनाए गए फ्लैट में रहने वालों ने बताया कि हमलोग पानी के लिए परेशान हैं। एक कुएं पर निर्भर हैं। उन्होंने बताया कि कई बार जलापूर्ति को लेकर निगम में लिखित आवेदन दिए, लेकिन आज तक पानी की व्यवस्था नहीं की गई। स्थानीय महिलाओं ने बताया कि कई वर्षों से इलाके में सफाई तक नहीं हुई। पिछले छह महीनों से कूड़े का उठाव तक नहीं किया गया है। नगर निगम के अधिकारी यहां देखने तक नहीं आते। मधुकम रुगड़ीगढ़ा में रहने वाले लोगों ने कहा कि नगर निगम की सेवा क्षेत्र में एकदम बदहाल हो चुकी है। अधिकारी और सुपरवाइजर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान तक नहीं देते। इलाके में कई वर्षों से नालियों की साफ-सफाई तक नहीं की गई है। स...