रांची, अप्रैल 8 -- रांची, संवाददाता। रांची की रेडक्रॉस सोसायटी सुविधाओं के अभाव में समस्याओं से जूझ रही है। इसका प्रमुख कारण है-प्रशासन से मदद नहीं मिलना। इस कारण सोसायटी मरीजों को जरूरी और विशेष सुविधाएं नहीं उपलब्ध करा पा रही है। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि अभी तक होल ब्लड ही उपलब्ध करा पाते हैं, क्योंकि सोसायटी के पास ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन नहीं है। अगर प्रशासन की ओर से सेपरेटर मशीन उपलब्ध करा दी जाए तो एक साथ तीन मरीजों के लिए ब्लड यानी पैक्ड सेल, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा उपलब्ध करा सकेंगे। हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रेडक्रॉस में मरीजों को पैक्ड सेल की जरूरत होने पर भी सिर्फ होल ब्लड ही मिल पाता है। रेडक्रॉस के पदाधिकारियों के अनुसार, अगर ब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.