रांची, अप्रैल 10 -- रांची, संवाददाता। रांची का एक प्रमुख अस्पताल 'सेवा सदन बड़ा तालाब क्षेत्र में स्थित है। दस हजार से अधिक की आबादी इस क्षेत्र में रहती है। हालांकि, कई बुनियादी सुविधाओं से लोग वंचित हैं। मरीज भी यहां पहुंचने के दौरान परेशानी से दो-चार होते हैं। सड़क की हालत जर्जर है। हिन्दुस्तान के 'बोले रांची कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने अपनी पीड़ा साझा की। बताया कि सेवा सदन पथ में अस्पताल के साथ 100 से अधिक दुकानें हैं। आम दिनों में जर्जर सड़क से राहगीरों और मरीजों को परेशानी होती है। आसपास में रहने वाले लोगों ने कहा कि अस्पताल पहुंचने तक जर्जर सड़कों से न तो सेवा हो पा रही है और न ही हमारे घर यानी सदन व्यवस्थित हो रहे। रांची का सेवा सदन पथ, शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में से एक है। हालांकि, इन दिनों अपनी जर्जर स्थिति से स्थानीय नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.