मैनपुरी, मार्च 4 -- किसी भी गांव, कस्बा या शहर की तरक्की की पहचान वहां की सड़कों से होती है। मैनपुरी और कन्नौज जनपद के बार्डर पर बसे नवीगंज कस्बे से गुजरे जीटी रोड का सिक्सलेन निर्माण होने की घोषणा हुई तो यहां के लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। महानगरों की तर्ज पर ओवरब्रिज और चौड़ी सड़क देखने के साथ ही इससे जुड़ी अन्य तरक्की की खुशियां मन में उठने लगीं। हाइवे का निर्माण हुआ। ओवरब्रिज बना। नीचे सर्विस मार्ग मनाया गया, लेकिन नाला का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। हाइवे अथॉरिटी की इस लापरवाही का परिणाम नवीगंज के लोग चार साल से भुगत रहे हैं। यहां गंदा पानी भरा रहता है। नवीगंज कस्बा से चार साल पहले हाइवे का निर्माण पूरा किया गया। हाइवे अथॉरिटी के द्वारा राहगीरों और स्थानीय लोगों की सुविधा अनुसार कार्य कराया गया। ओवरब्रिज सिक्सलेन से तो वाहन फर्राटा भर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.