मैनपुरी, सितम्बर 2 -- नवीगंज इलाका मैनपुरी फर्रुखाबाद का सीमा क्षेत्र का इलाका है। इस इलाके में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीज जब तक जांच कराते हैं। तब तक रोग चिंताजनक स्थिति में पहुंच जाता है। कैंसर के मरीजों की समय पर जांच हो जाए और समय पर उन्हें उपचार मिल जाए। इसके लिए एक माह के अंदर मैत्री अस्पताल की ओर से दो बार कैंसर जांच शिविर लगाए गए हैं। जांच शिविरों में पहली बार 100 और दूसरी बार 150 लोग जांच कराने पहुंचे। जिन लोगों में लक्षण मिले उन्हें उपचार की सलाह दी गई। कुछ मरीजों को रेफर भी किया गया। अब सबसे बड़ी बात यह है कि दो जिलों की सीमा से जुड़े इस इलाके में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ने का कारण क्या है। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद के दौरान डॉक्टर और स्थानीय लोगों ने कैंसर के लगातार शिविरों पर जोर दिया। डा. अजय कुमार श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.