मैनपुरी, मई 27 -- नगरपालिका का वार्ड 21 अवधनगर सभासद की लोकप्रियता के चलते सभी सुविधाओं से युक्त है। मगर कुछ नगरपालिका कर्मचारियों की लापरवाही के चलते इस पर प्रश्न चिह्न उठ जाता है। वार्ड में बिजली पोलों पर लगे बिजली बॉक्स खुले पड़े हैं।,जिससे करंट आता है। स्टेशन रोड के दोनों तरफ फुटपाथ पर अतिक्रमण है। इन समस्याओं को लेकर कई बार जिला प्रशासन से मांग की गई। समस्याओं का समाधान भी कराया गया लेकिन कुछ समय बीतने के बाद यह समस्याएं फिर जैसी की तैसी हो गई। वार्ड में आवारा जानवर और बंदरों का भी आतंक बना हुआ है। जिनसे लोग परेशान रहते हैं। मोहल्ले वासियों ने इन समस्याओं को हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में उठाया। नगरपालिका व प्रशासन से समस्याओं से मुक्ति दिलाने की मांग की। पं द्रह हजार की आबादी वाला अवधनगर वार्ड नगरपालिका के सभी वॉर्डों से अलग ह...