मैनपुरी, अप्रैल 17 -- महमूदनगर की बदहाली की कहानी बड़ी पुरानी है। अल्पसंख्यक इस इलाके में पालिका प्रशासन की सुविधाएं आम लोगों तक नहीं पहुंची हैं। यही वजह है कि जगह-जगह गंदगी के ढेर अवरुद्ध जल निकासी ने यहां के लोगों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर कर रखा है। साल में कभी-कभी यहां सफाई होती है। जिससे यहां बीमारियां फैलती रहती हैं। पानी की समस्या का समाधान शिकायत के बाद भी नहीं हुआ। इस इलाके में पालिका की सप्लाई पूरी तरह से दम तोड़ चुकी है। स्वच्छता का दावा यहां कभी पूरा नहीं हुआ। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में यहां के लोगों ने अपनी पीड़ा बताई। कहा, किसी भी अध्यक्ष ने महमूदनगर के विकास की ओर कभी ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि ये इलाका शहर में तो है लेकिन गांव से भी बदहाल हो चुका है। नगर पालिका का महमूदनगर वार्ड लगातार बदहाल हो रहा है। इस इल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.