मैनपुरी, जुलाई 2 -- ग्रामीण विकास के लिए खजाना खोलने वाली सरकार के मंसूबों पर स्थानीय प्रशासन पलीता लगाने में लगा हुआ है। पंचायती राज विभाग को ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन पंचायती राज विभाग ग्रामीण विकास के नाम पर कागजों का पेट अधिक भर रहा है। यही वजह है कि मैनपुरी जनपद के ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित है। सुल्तानगंज विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोजपुर का भी यही हाल है। यहां गंदगी का साम्राज्य पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद के दौरान यहां के लोगों ने साफ कहा कि स्थानीय अधिकारी, कर्मचारी गांव के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं दे रहे और न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सुल्तानगंज गांव की सर्वाधिक पिछली ग्राम पंचायत भोजप...