मैनपुरी, नवम्बर 6 -- कार्तिक माह की पूर्णमासी के दिन भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह जिले भर में धूमधाम से किया गया। विवाह आयोजन के दौरान हवन यज्ञ के कार्यक्रम किए गए। साथ ही महिलाओं के भजन कीर्तन में शामिल होकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कन्यादान किया गया। भोज के आयोजन में प्रसाद ग्रहण करने वालों की भीड़ नजर आई। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में महिलाओं ने कहा कि यह विवाह और इसकी कथा इतनी खूबसूरत है कि पुरुष हो या महिला इस विवाह में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनाते हैं। उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख संपत्ति की कमी नहीं रहती। कार्तिक पूर्णमासी का स्नान भी बेहद पवित्र है। इस दिन सभी को स्थान का हिस्सा भी बनना चाहिए। भगवान शालिग्राम और माता तुलसी के विवाह क...