मैनपुरी, अप्रैल 23 -- शहर के मोहल्ला लोहाई में पानी का संकट बढ़ रहा है। बारिश के दिनों में यहां जलभराव एक बड़ी समस्या है। यहां की सड़कें रात होते ही अंधेरे में डूब जाती है। जगह-जगह फैली गंदगी की समस्या का समाधान भी नहीं हो रहा। यहां के लोग कहते हैं कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्रों तक नहीं पहुंचता। शहर का प्रमुख हिस्सा होने के बावजूद भी यहां के लोग गर्मी के दिनों में पीने के पानी समस्या का सामना करते हैं। लोग चाहते हैं कि पालिका प्रशासन की ओर से उन्हें आवश्यक सुख सुविधाएं दी जाए मगर ऐसा नहीं हो पा रहा। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद के दौरान यहां के लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। कहा कि समस्याओं का समाधान पालिका प्रशासन कागजों में कर लेता है। नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं. 26 को शहर के लोग लोहाई मोहल्ले के नाम से जानते हैं। इस इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.