मैनपुरी, मार्च 17 -- शहर की घनी बस्ती में शामिल वाल्मीकि बस्ती में समस्याओं का अंबार है। यूं तो सरकार दलित वर्ग के उत्थान और उनकी तरक्की का दावा करती है, उनके विकास के लिए दर्जनों योजनाओं को मैदान में उतार रखा है मगर अफसोस इस बस्ती के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित इस बस्ती में एक मौत का तालाब है जहां हर समय गंदगी रहती है और बीमारियां फैलती रहती हैं। तालाब की सफाई के लिए दर्जनों बार कहा गया। नगर पालिका से लेकर बड़े अफसरों तक फरियाद की गई मगर कोई भी इस तालाब की सफाई के लिए तैयार नहीं होता। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद के दौरान बस्ती के लोगों ने कहा कि विकास के नाम पर पालिका प्रशासन अगर तालाब की ही सफाई करवा दे तो यहां के लोगों की बदरंग जिंदगी को राहत मिल जाएगी। शहर में पालिका प्रशासन ने सफाई कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.