मैनपुरी, जून 5 -- हर साल 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है, लेकिन क्या यह सिर्फ एक दिन की रस्म अदायगी बनकर रह गया है। यह दिन हमें प्रकृति के महत्व की याद दिलाता है, लेकिन जिन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए वे साल दर साल गंभीर होते जा रहे हैं। शहरों की चकाचौंध, नित बढ़ते निर्माण और विकास की दौड़ में हम अपने सबसे बड़े जीवनदाता प्रकृति और हरियाली को पीछे छोड़ते जा रहे हैं। वहीं वन विभाग में हरियाली बनाए रचाने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में शहर के लोगों ने शहर से समाप्त हो रही हरियाली पर अपना दर्द व्यक्त किया और सरकार व जिला प्रशासन से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की मांग की। आज जब हम पर्यावरण दिवस मना रहे हैं, तो यह सवाल करना बेहद जरूरी है कि क्या वास्तव में हम पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.