मैनपुरी, अक्टूबर 3 -- 1857 की क्रांति के नायक मैनपुरी के राजा महाराजा तेजसिंह जूदेव की शोभायात्रा निकाल कर आज मैनपुरी के लोग विजय दशमी मनाएंगे। निश्चित रूप से महाराजा तेजसिंह मैनपुरी के इतिहास के महानायक हैं। उन्होंने अंग्रेजों की गुलामी को स्वीकार नहीं किया और अंग्रेजों से मैनपुरी स्टेट की रक्षा करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। महाराजा तेज सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका और उन्हें मैनपुरी से खदेड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मैनपुरी का इतिहास महाराजा तेज सिंह के गौरवशाली पराक्रम का आज भी ऋणी है। उन्होंने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपना बलिदान दे दिया। इसी बलिदान की बदौलत महाराजा तेजसिंह मैनपुरी के नायक बन गए। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में मैनपुरी के लोगों ने कहा कि महाराजा तेजसिंह मैनपुरी का स्वाभिमान है। उन्...