मैनपुरी, मई 17 -- मैनपुरी। भीषण गर्मी का मौसम है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह का मौसम विषम परिस्थितियां लेकर आता है। लोग गर्मी से बचने के लिए उपाय तो करते हैं लेकिन यह उपाय नाकाफी रहते हैं। ऐसे में यहां के लोगों के लिए बिजली की लगातार सप्लाई गर्मी से बचाने के लिए एक बहुत बड़ा जरिया है। मगर अफसोस बिजली विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली की आपूर्ति नहीं दे पा रहा। घिरोर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोसमा मुसलमीन चापरी का हाल इन दिनों बेहद खराब है। यहां बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही। महज एक ट्रांसफार्मर से 400 से अधिक परिवारों को बिजली की आपूर्ति दी जा रही है। जिससे बार-बार ट्रिपिंग होती है और बिजली की लगातार आपूर्ति नहीं मिल पाती। यहां चार ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इनमें से तीन छह माह से खराब है। खराब ट्रांसफार्मर को ठीक करने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.