मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- मैनपुरी। पुरुष प्रधान समाज में बड़ी तेजी से कम समय में महिलाओं ने अपना स्थान बना लिया है। महिलाएं किसी से कम नहीं है। यह बात बरसों से सुनते आए हैं। लेकिन जिस तरह महिलाओं ने तरक्की की कहानियां पैदा की है, उससे एक बात तो साफ हो गई है कि महिला आबादी वाकई बहुत आगे बढ़ चुकी है। जहां तक मैनपुरी में बालिकाओं का सवाल है तो जब भी परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होते हैं बालिकाओं की सफलता का प्रतिशत बालकों की तुलना में बहुत अधिक होता है। तब लगता है कि वाकई बालकों की तुलना में बालिकाएं अधिक मन लगाकर पढ़ाई करती हैं और वह अपने करियर के प्रति बेहद गंभीर हैं। सही बात तो यह है कि बालिकाओं ने सफलता की राह को पकड़ लिया है और वह इस राह पर बड़ी तेजी से दौड़ लगा रही हैं। अगले कुछ वर्षों में बालिकाओं की सफलता की दौड़ बुलंद इमारत के रूप में नजर आएगी। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.