मैनपुरी, जनवरी 15 -- मैनपुरी। खिचौली ग्राम पंचायत की समस्याएं किसी एक कारण से नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही लापरवाही और धीमी प्रशासनिक प्रक्रिया का परिणाम हैं। श्मशान घाट का निर्माण न होना गंभीर समस्या है, जिससे अंतिम संस्कार के समय ग्रामीणों को दूर जाना पड़ता है। यह कार्य प्राथमिकता में न आने और भूमि व बजट संबंधी अड़चनों के कारण लंबित है। समाधान के तौर पर राजस्व विभाग और पंचायत के समन्वय से शीघ्र भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाना चाहिए। स्वास्थ्य केंद्र न होने से ग्रामीणों को मामूली बीमारी में भी कुरावली जाना पड़ता है। यह स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी दर्शाता है। यहां उपस्वास्थ्य केंद्र या आयुष केंद्र खोलना तुरंत संभव समाधान हो सकता है। सफाई व्यवस्था भी आबादी के अनुपात में कमजोर है। केवल एक सफाई कर्मचारी पूरे गांव के लिए पर्याप्त ...