मैनपुरी, नवम्बर 11 -- सुल्तानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत जैतूलपुर में विकास की कई पहलें शुरू तो हुईं, पर बजट और विभागीय लापरवाही ने इन्हें अधूरा ही छोड़ दिया। गांव की आबादी तीन हजार के करीब है, लेकिन यहां बरात घर, स्वास्थ्य केंद्र और श्मशान घाट जैसी सबसे बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में ग्रामीणों ने बताया कि सफाई व्यवस्था भी चरमराई हुई है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बना रहता है। जल जीवन मिशन के तहत सड़कों को तोड़ा तो गया, पर मरम्मत और वाटर लाइन सुधार कार्य रुके पड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्षों से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन उनकी आवाज सुनेगा, पर हालात जस के तस हैं। अब यहां के लोग सिर्फ विकास नहीं, बल्कि सम्मानजनक जीवन जीने की ज़मीन चाहते हैं। जैतूलपुर ग्राम पंचायत में सबसे बड़ी समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.