मैनपुरी, मार्च 13 -- किसानों की समस्याओं की बात करने वाले संगठनों की सरकार भी अनदेखी करती है। उनकी उठाई गई मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जनपद के किसान महंगी खाद, खाद की कमी, सिंचाई की समस्या, निराश्रित पशु, बिजली की समस्या, सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करते हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन इन समस्याओं के समाधान को गंभीर नहीं है। किसान संगठन इनकी बात उठाते हैं लेकिन इन संगठनों की बात को तवज्जो नहीं दी जाती। मैनपुरी जिले की कुल आबादी करीब 23 लाख है, जिनमें से ज्यादातर किसान या किसानी के काम से जुड़े हैं। यहां आलू, लहसुन, गेहूं और चावल तो पैदा होता ही है। इसके अलावा सीजनल मक्का, बाजरा और मूंगफली जैसी फसलें भी बड़े रकबे में पैदा की जाती हैं। छह लाख से अधिक किसान फसलों से जुड़े हुए हैं। सब्जियों की फसलें भी मैनपुरी में अब ब...