मैनपुरी, जून 3 -- शहर की आवास विकास कालोनी का निर्माण सभी सुख सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया था। प्लॉटिंग कर भूमि की बिक्री गई तो यहां अन्य वार्डों की तरह संकरी सड़कें नहीं रही। मगर नगरपालिका की अनदेखी के चलते यह कालोनी अव्यवस्थाओं का शिकार हो चुकी है। यहां का सभासद भी लोगों की परेशानी सुनने को तैयार नहीं है। कालोनी में लगे हैंडपंप खराब हो चुके है। बच्चों के खेलने वाले पार्क में लोगों का कब्जा हो चुका है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। शिकायत करने के बाद भी कोई काम नहीं होता है। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद में यहां के बाशिंदों ने अपना दर्द व्यक्त किया और नगरपालिका से समस्याओं से निजात दिलाने की गुहार लगाई। नगरपालिका के वार्ड 10 आवास विकास कालोनी की तुलना शहर के सभी वार्डों से बेहतर है। यहां चौड़ी सड़कें है व इनकी सड़कें मुख्य मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.